News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

'उरी' में एक्टिंग से मचाया धमाल, अब 'भौकाल' दिखाएंगे मोहित रैना

अब मोहित रैना पुलिस ड्रामा सीरीज 'भौकाल' में में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आएंगे. यह सीरीज नवनीत सेकेरा की वास्तविक जीवन की उपलब्धियों से प्रेरित है, जो एक आईपीएस अधिकारी हैं.

Share:

मुंबई: पिछले महीने रिलीज हुई फिल्म 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' इस महीने भी अच्छी कमाई कर रही है. इस फिल्म से मोहित रैना ने बड़े पर्दे पर डेब्यू किया और खूब तारीफें बटोरीं. अब मोहित रैना पुलिस ड्रामा सीरीज 'भौकाल' में में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आएंगे. यह सीरीज नवनीत सेकेरा की वास्तविक जीवन की उपलब्धियों से प्रेरित है, जो एक आईपीएस अधिकारी हैं.

अभिनेता और निर्माता हरमन बावेजा इसके क्रिएटर और शो रनर हैं. उन्होंने इसके लिए निर्देशक जतिन वागले के साथ काम किया है.

मोहित ने कहा, "भौकाल' मुझे एक बहादुर पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाने का मौका देती है, जिसने पुराने समय से चली आ रही आपराधिक और स्थानीय राजनीतिक साठगांठ को तोड़ दिया और बदलाव लाया. मैं इस किरदार को निभाने के लिए खुश और उत्साहित हूं."

इस सीरीज को बावेजा मूवीज के साथ आदित्य बिड़ला ग्रुप के कंटेंट स्टूडियो, ऐप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा बनाया जा रहा है. इसमें अभिमन्यु सिंह, सिद्धार्थ कपूर, बिदिता बाग, सनी हिंदुजा, रश्मि राजपूत, प्रदीप नागर और गुलकी जोशी भी हैं.

इसे आकाश मोहमीन, जय बंसल और रोहित चौहान ने लिखा है.

Published at : 07 Feb 2019 03:00 PM (IST) Tags: Uri The Surgical Strike Mohit Raina
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल

नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल

'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट

'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट

करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट

करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट

'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म

'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म

Theatre Release This Week: इस हफ्ते थिएटर में नई फिल्मों की बाढ़, रिलीज होंगी 'जेलर 2' से 'नई नवेली' तक ये 6 धांसू मूवीज

Theatre Release This Week: इस हफ्ते थिएटर में नई फिल्मों की बाढ़, रिलीज होंगी 'जेलर 2' से 'नई नवेली' तक ये 6 धांसू मूवीज

टॉप स्टोरीज

जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'

जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'

CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती

प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती